e Uparjan (ई-उपार्जन) 2026-27: MP e Uparjan, Slot Booking & Payment Status

मध्य प्रदेश के किसान https://mpeuparjan.nic.in/ वेब पोर्टल के माध्यम से (गेहूं, धान, बाजरा, ज्वार, मसूर, सरसों, चना आदि) फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर डायरेक्ट सरकार को बेच सकते हैं, और सात दिनों के भीतर बेची गई फसल का भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।

ई-उपार्जन (e Uparjan) प्रक्रिया

E-Uparjan प्रक्रिया के अंतर्गत 6 चरण आते है। जो निम्नलिखित हैं-

  1. किसान द्वारा e-Uparjan ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन।
  2. फसल का स्लॉट बुकिंग।
  3. उपार्जन केंद्र से किसान की फसल की खरीदी।
  4. खरीदी गई फसल का परिवहन।
  5. परिवहन की गई फसल का गोदाम में संग्रहण।
  6. किसान के आधार लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भुगतान।

e Uparjan पोर्टल पर किओस्क/CSC पंजीकरण कैसे करें?

किओस्क/CSC पंजीकरण करने के लिए आप निम्न चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले ई-उपार्जन पोर्टल https://mpeuparjan.nic.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर आकर पंजियन केंद्र किओस्क के लिए पंजीकरण (रबी 2026) को चुनें।
  3. किओस्क पंजीकरण प्रक्रिया
  4. नया पेज ओपन होने पर किओस्क/CSC पंजीयन निर्धारण का चयन करें।
  5. रजिस्ट्रेशन फार्म में अपना जिला, तहसील और गांव को चुनें।
  6. प्रबंधक सेक्शन में संस्था का प्रकार, संस्था का कोड, संचालक का नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर आदि जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  7. किओस्क पंजीकरण प्रक्रिया
  8. सत्यापन टिक कर Send OTP पर क्लिक करें, और प्राप्त OTP भरकर वेरीफाई करें।
  9. ऑपरेटर का नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरकर OTP द्वारा सत्यापित करें।
  10. किओस्क पंजीकरण प्रक्रिया
  11. संस्था जैसे (एमपी ऑनलाइन किओस्क, लोकसेवा केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर आदि) का सर्टिफिकेट अपलोड कर फार्म को Submit करें।
  12. केंद्र का सत्यापन होने के उपरांत आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपके केंद्र की लॉगिन आईडी और पासवर्ड सेंड किया जाएगा।

किसान उपार्जन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

किसान अपना उपार्जन रजिस्ट्रेशन CSC सेंटर या लोकसेवा केंद्र द्वारा ही करा सकते हैं जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट > अन्य उपयोगकर्ता सेक्शन में जाएं।
  2. किओस्क/CSC पंजीयन केंद्र लॉगिन को चुनें और यूजर आईडी, पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  3. मुख्य पृष्ठ > मास्टर सेक्शन > NEW/OLD किसान पंजीयन का चयन करें।
  4. अपनी बेसिक जानकारी जैसे - नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, समग्र आईडी, बैंक डिटेल्स आदि भरें।
  5. किओस्क पंजीकरण प्रक्रिया

    Note: यदि आप पहले ही रजिस्ट्रेशन कर चूकें है, तो आधार ID से अपनी जानकारी ढूँढे।

  6. आगे किसान भूमि का प्रकार, भण्डारण स्थान, जिला, राजस्व ग्राम, पटवारी हल्का आदि जानकारी दर्ज करें।
  7. किओस्क पंजीकरण प्रक्रिया
  8. अंत में ऑपरेटर और किसान सत्यापन पर टिक कर Save कर दें, आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

फसल पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • सम्रग आईडी
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • खसरा/बी-1/भूमि-पुस्तिका
  • बैंक पासबुक (DBT लिंक)

आवेदन पर्ची कैसे डाउनलोड करें?

  1. MP e-Uparjan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. मौजूदा फसल साल (रबी 2026-27) चुनें।
  3. किसान पंजीयन सर्च (गेहूं) पर क्लिक करें।
  4. अगले पेज पर जिला, किसान कोड/मोबाइल न./समग्र आईडी और कैप्चा कोड भरकर सर्च करें।
  5. पंजीयन रसीद डाउनलोड करने के लिए आवेदन पर्ची प्रिंट पर क्लिक करें।

फसल बेचने के लिए Slot Booking कैसे करें?

  1. मुख्य पोर्टल https://mpeuparjan.nic.in/ पर जाएं।
  2. होम मेनू > किसान स्लॉट बुकिंग पर क्लिक करें।
  3. किओस्क पंजीकरण प्रक्रिया
  4. अपना जिला, किसान कोड, कैप्चा कोड और मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज कर आगे बढ़ें।
  5. इस स्टेप में अपनी तहसील, उपार्जन केंद्र और उपार्जन तारीख चुनें।
  6. किओस्क पंजीकरण प्रक्रिया
  7. बुकिंग रसीद को Print कर उपार्जन केंद्र साथ लेकर जाएं।

फसल भुगतान स्टेटस कैसे चेक प्रक्रिया

फसल भुगतान की स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  1. JIT पोर्टल https://jit.nic.in/ पर जाएं और फसल का सीजन चुनें।
  2. फसल वर्ष, सीजन, 12 अंकों की किसान ID आदि भरकर बटन पर क्लिक करें।
  3. किओस्क पंजीकरण प्रक्रिया
  4. बेची गई फसली का भुगतान आप देख सकते हैं और उसको Print भी कर सकते हैं।

गिरदावरी की उपलब्धता की जांच कैसे करें?

  1. आधिकारिक पोर्टल https://mpeuparjan.mp.gov.in/ पर विजिट करें।
  2. होमपेज से फसल सीजन (रबी 2026-27) चुनें।
  3. अब गिरदावरी की जाँच करें बटन पर क्लिक करें।
  4. किओस्क पंजीकरण प्रक्रिया
  5. जिला, तहसील, ग्राम, पटवारी हल्का नंबर और खसरा नंबर दर्ज कर Girdawari Search पर क्लिक करें।
  6. इस प्रकार आप फसल, सिंचाई क्षेत्र, बुआई क्षेत्र, आदि की जांच कर सकते हैं

किसानों के लिए E-Uparjan से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

  • समय पर पंजीयन करें।
  • सही जमीन और फसल की जानकारी दें।
  • SMS और तारीख पर ध्यान दें।
  • फसल की गुणवत्ता अच्छी रखें।
  • बैंक खाता आधार लिंक रखें।

Frequently Asked Questions

एमपी ई-उपार्जन क्या है?

एमपी ई-उपार्जन एक ऐसी प्रक्रिया जिसके अंतर्गत किसान mpeuparjan.mp.gov.in के माध्यम से पंजीकरण, स्लॉट बुकिंग करके अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकते हैं तथा साथ दिनों के भीतर उसका भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।

गिरदावरी क्यों जरूरी है?

पटवारी द्वारा खेती की जमीन का सरकारी निरीक्षण होता है जिससे फसल बीमा व मुआवजा तय करने में मदत मिलती हैं।

E-Uparjan पोर्टल पर पंजीयन की क्या प्रक्रिया है?

mpeuparjan.nic.in पोर्टल पर पंजीयन करने के लिए आप कियोस्क केंद्र / CSC सेंटर या मोबाइल ऐप का सहारा के सकते हैं।

फसल के भुगतान का स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान बेची गई फसल का भुगतान स्टेटस देखने के लिए https://jit.nic.in/ पोर्टल की मदद ले सकते हैं।

किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर कौन-कौन सी फसलें बेच सकता हैं?

इस पोर्टल पर किसान मुख्य रूप से गेहूं, धान, ज्वार, बाजरा, चना, मसूर और सरसों जैसी रबी और खरीफ फसलें बेच सकता हैं।

एमपी ई-उपार्जन योजना का फायदा किसे मिल सकता है?

मध्य प्रदेश के वे किसान जो अपनी फसल को MSP पर बेचना चाहते हैं, इस योजना का फायदा ले सकते हैं।

ई-उपार्जन पोर्टल संबंधी समस्या के लिए कहाँ संपर्क करें?

पोर्टल से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए euparjanmp@gmail.com पर संपर्क करें।

क्या ई-उपार्जन पोर्टल का मोबाइल ऐप उपलब्ध है?

हाँ, किसान MP किसान ऐप की सहायता से उपार्जन से जुड़े सभी कार्य घर बैठे कर सकते हैं।

Helpline Number: 07552525803 (Mon to Sun, 10 AM to 6 PM)

Official Email Id: euparjanmp@gmail.com